Blog

चंदन सैनी ने महिला सहित दो लोगों पर लगाया उनकी संपत्ति कब्जाने का आरोप

रायवाला । जगजीतपुर निवासी भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संयोजक क्रीड़ा भारती चन्दन सैनी ने एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ी महिला समेत दो लोगों पर रायवाला में उनकी रजिस्ट्री वाली संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया है। बता दे रायवाला स्थित एक वैडिंग प्वाइंट के हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभाग संयोजक क्रीड़ा भारती व भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्दन सैनी बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने 15 लाख रुपये में रायवाला में संपत्ति खरीदी थी। आरोप लगाया कि भाजपा से जुडी एक महिला और दो लोगों ने संपत्ति पर जबरन कब्जा करते हुए महिला ने खुद के नाम का बोर्ड भी लगा दिया। बताया कि उनके पास इस संपत्ति की रजिस्ट्री भी है। चंदन सैनी ने बताया कि रायवाला कोतवाली पुलिस से उन्होंने इसकी शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है मगर यह लोग पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। बताया कि मेरे पास जमीन की बाकायदा रजिस्ट्री है। फिर भी वह मेरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस काम में महिला के साथ किसी बड़े आदमी का हाथ है। चंदन सैनी ने बताया कि वह किसी भी कीमत पर अपनी जमीन पर कब्जा नहीं होने दें। बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व से भी की। मगर वहां से भी मुझे न्याय नहीं मिला। अब वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और उनसे न्याय की अपील करेंगे।

 

उन्होंने कहा ऐसे मामलों में अब उत्तराखंड की जनता को भी जागरूक होना जरूरी है । जिससे किसी को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े । पत्रकार वार्ता में कमल राजपूत , राजेश लखेड़ा , महक सिंह अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button