Blog

विवेका एकेडमी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिकउत्सव

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । विवेका एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खदरी का वार्षिक उत्सव तरंगिनी 2025 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ है ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जी पी रयाल,प्रधानाचार्य देवेश्वरी रयाल एवं अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित करके किया । विद्यालय की इस वर्ष की थीम सेलिब्रेटिंग फेस्टिवल्स ऑफ़ इंडिया थी । इस वर्ष विद्यालय ने देश के सभी हिस्सों से वहां के प्रसिद्ध त्योहार लोक नृत्य एवं नाटकों का मंचन किया ! बच्चों ने कथकली ,कुचिपुड़ी कथक ,ओडीसी ,रम्मान, कृष्ण लीला, गढ़वाली लोक नृत्य , योग ,ताइक्वांडो कार्यक्रमों का मंचन किया ।

मौके पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना चौहान, ग्राम प्रधान श्यामपुर श्रीमती विजयलक्ष्मी पवार, पूर्व ग्राम प्रधान सरोप पुंडीर, पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी डोभाल, समाजसेवी आर एस रणाकोटी , समाजसेवी कंडवाल जी , एमपी उपाध्याय जी, आर आर रतूड़ी जी, लक्ष्मण चौहान , मातबर भंडारी जी, मनीराम रयाल सहित अन्य मौजूद थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button