24 खिलाडियों का विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ चयन

रायवाला । भारती शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चकजोगीवाला से से इस वर्ष विभिन्न खेलों में 24 खिलाडियों का राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन हुआ है। इससे पूर्व विद्यालय से 216 खिलाडी राष्ट्रीय स्तर प्रतिभाग कर चुके हैं । इस प्रकार अब तक B S N स्कूल वॉलीबॉल में 32, खो-खो में 145, हैंडबॉल में 17, योगा में 32, एथलेटिक्स में 11 तथा बैडमिंटन में 3 सहित कुल 240 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों के लिए हो चुका है। इसके अलावा 2022-23 से अब तक 61 छात्र/छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना तथा 3 छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए भी हुआ है।इस वर्ष वॉलीबॉल अंडर 17 आयु वर्ग में निकिता रावत का चयन हुआ । यह प्रतियोगिता बरेली(उ0प्र0) में सम्पन्न हुई। खो-खो अंडर-17 आयु वर्ग में मयंक नौटियाल और अमन नेगी का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता अयोध्या(उ0प्र0) में सम्पन्न हुई। वही खो-खो अंडर-19 आयु वर्ग में मनीष चौहान, अमन पुंडीर व विधि थापा का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता जबलपुर (म0प्र0) में सम्पन्न हुई। खो-खो अंडर-14 आयु वर्ग में आरव सिंह, कृष्णा चौहान व कनक का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता केकड़ी(राजस्थान) में सम्पन्न होगी। हैंडबॉल अंडर-14 आयु वर्ग में अंजली व पीयूष राठौर का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता चितौड़गढ़(राजस्थान) में चल रही है।
हैंडबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में निकिता रावत का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता सोमनाथ (गुजरात) मे सम्पन्न होगी।हैंडबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य कश्यप व मनीष कलूडा का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता भी सोमनाथ ( गुजरात) मे संपन्न होगी।

हैंडबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी रावत व अनुष्का का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न होगी।योगासन में अंडर-14 आयु वर्ग में नब्या और सोनाक्षी राणा तथा अंडर-19 में अनुष्का रावत, आंशिका रावत, आयुष सिंह, संदीप सिंह, लोकेन्द्र सिंह व शिव नेगी का चयन हुआ है । यह प्रतियोगिता कोलकाता ( प0 बंगाल) में आयोजित होगी।








