Blog

मेरे ऊपर लगे दुकान कब्जे की कोशिश के आरोप निराधार : लक्ष्मी गुरूंग

ऋषिकेश । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरूंग ने पत्रकार वार्ता कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। । इस दौरान उन्होंने एक संपत्ति को लेकर लगाए जा रहे आरोपो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि उनके ऊपर संपत्ति को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। जिस संपत्ति को लेकर आरोप लगे हैं वह संपत्ति उन्होंने किराए पर ली है और उसका रेंट एग्रीमेंट उनके पास मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाने वाले व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बता दे कि भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरूंग आज श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग स्थित एक होटल में पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि कुछ दिनों पहले हरिद्वार के एक व्यक्ति ने संपत्ति को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जो की बिल्कुल गलत है। जिस संपत्ति को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं वह उसे संपत्ति पर किराएदार है और किरायानामा उनके पास मौजूद है।

पत्रकार वार्ता के दौरान संपत्ति के मालिक भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने साफ कहा कि गलत तरीके से बयान बाजी कर संपत्ति पर हक जताया जा रहा । उन्होंने बताया कि सभी आरोप निराधार है।

Related Articles

Back to top button