Blog

मा आनंदमयी मेमोरियल स्कूल का शानदार CBSE 10वीं परिणाम

रायवाला । रायवाला स्थित माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का एक बार फिर प्रमाण दिया है। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय के टॉपर देवांश अग्रवाल ने शानदार 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद अर्पिता पवार ने 96% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अवनी बडोनी ने 95.8% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्रों में आदिति शर्मा ने 91.2% अंक तथा अमृत ने 91% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है और छात्रों के परिजनों में गर्व की भावना देखी जा रही है । विद्यालय की निदेशिका निकिता पंजवानी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Related Articles

Back to top button