Blog

कैबिनेट मंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून ( राव शहजाद ) । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मालसी डियर पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहरों से है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। यह अभियान समाज को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित कर रहा है। मंत्री उनियाल ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, सुरक्षित पर्यावरण और हरित भविष्य की नींव बनेगा।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button