अग्रमान्य सामाजिक कल्याण संस्था ने किया वृक्षारोपण, रुद्राभिषेक एवं चलाया स्वच्छता अभियान

रायवाला ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज प्रतीतनगर में अग्रमान्य सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर समिति की सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने बनखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे पर जालीदार कवच भी लगाया गया, ताकि उनका संरक्षण हो सके और वे सुरक्षित रूप से विकसित हों।
वृक्षारोपण के उपरांत समिति के सदस्यों ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। संस्था भविष्य में भी समाजहित, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष आशीष सेमवाल, सचिव आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष आशीष उनियाल, उपाध्यक्ष यशवंत बिष्ट, उपाध्यक्ष नवीन चमोली, निदेशक अमित बलौदी, निदेशक मनीष सेमवाल, संरक्षक गणेश रावत तथा संरक्षक एवं ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, विक्रम तड़ियाल सहित उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























