रायवाला पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

रायवाला । कोतवाली पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब / चरस / स्मैक / गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंन्तर्गत कोतवाली रायवाला द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में रविवार रात्रि पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के रायवाला-ऋषिकेश रोड स्थित सौंग नदी के पुल से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब को मोटरसाइकिल UK07 AA 2206 से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया है । इस दौरान आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया ।

आरोपी की पहचान महेन्द्र सिह पुत्र खोजा सिह निवासी ग्रम मधपुरी थाना बढापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में हेडकॉन्स्टेबल 327 योगेन्द्र सिंह , कॉन्स्टेबल 478 अनिरुद्ध , कॉन्स्टेबल1696 नन्द किशोर शामिल थे।
[banner id="1202"]





























