Blog

आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश । आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है । इस दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
बता दे आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम हेतु रूसा फार्म क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया कार्यवाही में 1 महिला को अवैध कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 17 पाउच कच्ची शराब प्रत्येक पाउच लगभग 1.5 लीटर कुल 25 लीटर शराब बरामद हुई उक्त शराब को कब्जे में लिया । अभियुक्ता की पहचान महेंद्र कौर पत्नी गुरुमुख सिंह निवासी रुसा फार्म ऋषिकेश के रूप में हुई थी ।

टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट,उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश,अर्जुन सिंह कांस्टेबल अंकित कुमार,रीना , आशीष चौहान , सोनम ,रेशमा शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button