अंकुर पब्लिक स्कूल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक झलक देखने को मिली। समारोह में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। भजन, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को सत्य, प्रेम, करुणा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया है । नन्हे-मुन्ने कृष्ण और राधा के रूप में सजे विद्यार्थियों ने समारोह का विशेष आकर्षण बढ़ाया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को समझा।

कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के साथ हुआ। विद्यालय निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की कृष्ण जन्माष्टमी समारोह ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, भक्ति और नैतिक शिक्षाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न की है ।
[banner id="1202"]








































