सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया विशेष तीन दिवसीय चेकिंग अभियान

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश उप संभाग के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक विशेष तीन दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य रूप से वाहनों की फिटनेस ,परमिट ,टैक्स अनधिकृत रूप से वाहन में अल्टरेशन,ओवरलोड अन्य अभियोगों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी क्रम में लगभग 340 वाहनों के चालान किए गए तथा 32 वाहनों को कार्यालय परिसर में निरुद्ध किया गया। अभियान के प्रथम एवं द्वितीय दिन संभागीय निरीक्षक ऋषिकेश के साथ अन्य राज्यों से आने वाली बसों की फिटनेस, अल्टरेशन , ओवरलोडिंग, फर्स्ट एड बॉक्स,अग्निशमन यंत्र आदि की चेकिंग की गई तथा 21 बसों के चालान करते हुए 6 बसों को कार्यालय परिसर में निरुद्ध किया गया तथा एक बस के फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई । अभियान के तीसरे दिन ऋषिकेश तपोवन क्षेत्र में प्राइवेट वाहनों में सवारी ढोने तथा रैपीडो एप से संचालित दुपहिया वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत 10 दो पहिया वाहनों के चालान किए गए तथा 8 दो पहिया वाहनों को निजी वाहन के व्यावसायिक प्रयोग में पाए जाने पर कार्यालय परिसर में निरुद्ध किया गया। यह चेकिंग अभियान ऋषिकेश क्षेत्र में नेपाली फार्म -रायवाला क्षेत्र डोईवाला -भानियावाला क्षेत्र, ऋषिकेश -तपोवन क्षेत्र तथा ऋषिकेश -भद्रकाली क्षेत्र में चलाया गया ।

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रश्मि पंत,संभागीय परिवहन निरीक्षक , प्रदीप रौथान, परिवहन कर अधिकारी के.के. बिजलवान एवं परिवहन निरीक्षक जेठू सिंह,परमेंद्र कोहली, मेहताब अली तथा रमेश चंद्र पंत शामिल रहे ।
[banner id="1202"]








































