मधुबन आश्रम में फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता का किया आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संदर्भ में समूह गायन जूनियर सीनियर सुमो नृत्य जूनियर सीनियर एकल नृत्य सब जूनियर फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता आयोजित की गई और पहले हुई प्रतियोगिता और आज की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष परमानंद दास महाराज , नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती ढiलवाला नीलम बिजलवान , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश दीप शर्मा , समाजसेवी अशोक अग्रवाल , नरेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया । गुरुवार को संध्याकालीन ऋषिकेश के संत महात्मा 1008 महामंडलेश्वर कृष्णचार्य महाराज 1000 दयाराम दास महाराज रवि पन्ना शास्त्री , मनोजपन्ना , ईश्वर दास ने आकर बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान दिया सभी बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट भी दिया गया कल जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा ।

आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी सूर्य चंद्र चौहान समाजसेवी उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका ढiलवाला मुनि की रेती शिव मूर्ति कंडवाल सुनील कंडवाल इत्यादि लोग भी उपस्थित हुए
[banner id="1202"]








































