Blog

क्षेत्र के विकास के साथ स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधानसभा के गढ़ी मयचक क्षेत्र में सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से लगभग ₹5 लाख की लागत से निर्मित टिन शेड का क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पिछले दिनों लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया है । अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन में टिन शेड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि विधायक निधि का उद्देश्य जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को गति देना है, जिनका सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिले। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मौके पर ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़, उप प्रधान शुभांकित रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुसूया कलुड़ा, राजपाल सिंह पवार, पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, कृष्णा बिष्ट, नीलम पोखरियाल, ज्योति धस्माना, हुकम सिंह पुंडीर, जयपाल सिंह चौहान, महादेव प्रसाद अंथवाल, महिमानंद रतूड़ी, सरदार गुरप्रीत सिंह, विवेक बलूनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button