Blog

रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, तहसील प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण

रायवाला । प्रतीतनगर पंचायती एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत के क्रम में शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने प्रतीतनगर में मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण एवं मुआयना किया। ग्राम प्रधान राजेश जुगलान द्वारा उक्त मामले की शिकायत जिलाधिकारी, देहरादून एवं उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश से की गई थी। शिकायत के क्रम में कानूनगो एवं राजस्व उप निरीक्षक बालकिशन ने मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेखों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर यह सामने आया कि संबंधित पंचायती रास्ता अभिलेखों में दर्ज है, जबकि मौके पर रास्ते के स्वरूप में बदलाव एवं अतिक्रमण की स्थिति पाई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कर पूर्व स्थिति में बहाल कराने की मांग की है ।

ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि सार्वजनिक रास्ते और पंचायती भूमि किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति नहीं हैं। इनका संरक्षण एवं आमजन के आवागमन को सुनिश्चित करना पंचायत और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है और आगे भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास जारी रहेगा।

मौके पर उपप्रधान सुषमा नकोटी, पंचायत सदस्य गीता थापा, स्वाति बिष्ट, विष्णु प्रसाद शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित खंकरियाल, गणेश रावत, विक्रम तड़ियाल, आशीष सेमवाल, आशीष उनियाल, मनोहर लाल, दीपा चमोली, होम बहादुर छेत्री, रमेश छेत्री, सुंदर नौटियाल, राजेंद्र कुकरेती, उमादत्त, जगमोहन चौहान, उदयराज, गोपाल सेमवाल, रामगोपाल लस्याल, टेक बहादुर गुरुंग, मनीराम तिवारी, शंकर चमोली, नवीन चमोली, बबीता क्षेत्री, भगवती बिजल्वाण सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button