Blog

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए ऋषिकेश से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए देहरादून रवाना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद भाजपा संगठन से जुड़े लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा इस घटना को जायज ठहराए जाने तथा राष्ट्रीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए देहरादून रवाना हुए। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला एवं प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ। पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव दीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों के सहयोग से नगर के विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ता 5 बसों, 1 टेम्पो ट्रैवलर एवं करीब 40 कारों के काफिले में मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना न केवल कांग्रेस का बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की संवैधानिक व्यवस्था का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस घटना को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उचित ठहराया जाना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा नेतृत्व लोकतांत्रिक राजनीति में विचारों के मतभेद को इस तरह की संकीर्ण मानसिकता के माध्यम से व्यक्त करना चाहता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज किया जाना भी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाने के लिए मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने या दबने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के हर प्रयास का कांग्रेस सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव के माध्यम से कांग्रेस भाजपा सरकार को यह संदेश देना चाहती है कि लोकतंत्र में असहमति और विपक्ष की आवाज का सम्मान करना होगा।
प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला एवं प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को जनहित के मुद्दों के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर भी जवाब देना होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के देहरादून कूच से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री आवास घेराव हेतु देहरादून चलने वालों में वैशाख सिंह पायल, जयपाल सिंह पयाल, प्यारेलाल जुगरान, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पँवार, ऋषि सिंघल, बृजभूषण बहुगुणा, रुकम पोखरियाल,भूपेंद्र राणा, अशोक शर्मा,राजेंद्र गैरोला, सूरज भट्ट, पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, गौरव राणा, मधु जोशी, सरोजिनी थपलियाल, उमा ओबरॉय, धर्मेंद्र गुलियाल , रामकुमार भतालिए, राकेश वर्मा, बप्पी अधिकारी, अनिल गुप्ता(पूर्व वायु सेनिक ), रजनीकांत रंजन, दिनेश रांगण, अर्जुन राणा, सुरेश साहनी, अमिताभ प्रसाद, काशीनाथ, लव कुश, मानव रावत, हिमांशु कश्यप, विजेंद्र, राजकुमार, राम, गुड्डू सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button