Blog

श्रीरामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ कलश यात्रा के साथ संपन्न हुए पूजन कार्यक्रम

रायवाला । लोक कल्याण समिति (पंजीकृत), प्रतीतनगर, रायवाला द्वारा आयोजित पंचम श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर विधि-विधानपूर्वक गणेश पूजन, मंच पूजन एवं शस्त्र पूजन संपन्न कराया गया। लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता एवं श्रीरामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक विरेन्द्र नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति एवं श्रीराम भक्तों के सहयोग से पंडित संजय सेमवाल ने कलश यात्रा के साथ गणेश पूजन, मंच पूजन एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न कराया है । नौटियाल ने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीरामलीला में शिव-पार्वती एवं गणेश संवाद, गणेश पूजन, नारद मोह तथा श्रवण लीला का मंचन प्रमुख आकर्षण रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। मौके

पर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल, महिला कल्याण सचिव अंजू बडोला, सह सचिव देवकी सुवेदी, सदस्य राम सिंह, नवीन चमोली एवं नितेश चमोली , रामलीला के निर्देशक महेन्द्र राणा सहित गोपाल सेमवाल, राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी, रुचि सती, मुकेश डंगवाल, रोहित, सन्नी, सुनील तिवाड़ी, आयुष जोशी, सुभाष, रेखा पंत, अनिल पंत, लीला शर्मा, माया डबराल, सुषमा, ए.के. सिंह, उमा जोशी, रेखा थपलियाल उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button