अंकुर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में आज दशहरे का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराते हुए सत्य, अच्छाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में दशहरे के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया गया। विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम और रावण के प्रसंग के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, साहस, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के महत्व को समझा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि दशहरा हमें अपने भीतर मौजूद बुराइयों, जैसे क्रोध, अहंकार, लालच और असत्य, को त्यागने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों को जीवन में सदाचार, ईमानदारी और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण रहा।


विद्यालय निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को समझने का सुंदर अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम का समापन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की सदैव विजय होती है ।
[banner id="1202"]






























