Blog

विधायक अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की

ऋषिकेश । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के साथ बैठक कर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में अग्रवाल ने शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशुओं के घूमने की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं के कारण आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने गंगा विहार सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए कार्यवाही हेतू कहा। साथ ही, शहर में साफ-सफाई व्यवस्था आदि को दुरुस्त रखने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है । अग्रवाल ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से आवासीय क्षेत्रों में चिन्हीकरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विषय पर आवश्यक जानकारी और स्थिति स्पष्ट करने को कहा है ।

बैठक में नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने अवगत कराया कि निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान के लिए रायवाला में जल्द ही गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। गौशाला बनने से शहर में निराश्रित पशुओं के विचरण की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करते हुए नागरिकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button