Blog

26 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी न्याय यात्रा, कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

ऋषिकेश। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 26 अक्टूबर 2026 को ऋषिकेश पहुंचने वाली न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार, 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के स्वागत, संगठनात्मक तैयारियों तथा अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और यात्रा के ऋषिकेश पहुंचने पर व्यापक भागीदारी एवं यात्रा का रूट सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ।। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ऋषिकेश पहुंचने वाली न्याय यात्रा को सफल बनाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेताओं ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष के संदेश को पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि 26 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचने वाली न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, दीप शर्मा, ऐड. राकेश सिंह, राकेश अग्रवाल, प्यारेलाल जुगराण, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, भगवान सिंह पवार, देवेंद्र प्रजापति, ऋषि सिंघल सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button