Blog

माँ आनंदमयी स्कूल ने धूमधाम से मनाया 42वाँ स्थापना दिवस

रायवाला । माँ आनंदमयी विद्यालय में पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 42वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं पर्यावरण मामलों के अधिवक्ता अनूप नौटियाल, मुकुल शर्मा तथा गौरी माफी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सेमवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महेश पंजवानी, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अर्पित पंजवानी, निकिता पंजवानी, दिव्या पंजवानी एवं प्रधानाचार्य आलोक बिरमानी उपस्थित रहे। शुक्रवार को इस वर्ष की स्थापना दिवस की थीम ‘नवरस’ रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न मानवीय भावों को अपनी शानदार अभिनय प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक अर्पित पंजवानी ने विद्यार्थियों के अथक प्रयासों एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य आलोक बिरमानी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

समारोह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं सामूहिक प्रयासों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वही विद्यालय प्रबंधक अर्पित पंजवानी ने बताया की विद्यार्थियों की ओर से शानदार प्रस्तुतियां दी गई है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button