क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने पूर्व मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश । ऋषिकेश में क्षेत्राधिकारी (CO) के पदभार ग्रहण करने के उपरांत नीरज सेमवाल ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अग्रवाल ने ऋषिकेश की वर्तमान कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए इसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं नियंत्रित रखने, शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आस्था पथ पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही अशोभनीय हरकतों पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु पुलिस गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। अग्रवाल ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्था प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए समन्वित प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

नीरज सेमवाल ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा तथा ऋषिकेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर एसएसआई मनवीर सिंह नेगी अन्य उपस्थित रहे।
































