Blog

सहायक उपकरण वितरण शिविर का किया आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर निगम में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर शम्भू पासवान ने किया। शिविर में 12 दिव्यांगों और 60 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि इस शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं एक ही छत के नीचे सूनी जाए और उनका समाधान किया जाए। कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही नगर निगम और सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है, ताकि वह बिना किसी बाधा के अपना दैनिक जीवन व्यतीत कर सकें। शिविर में दिव्यागों व वरिष्ठ नागरिकों को महापौर द्वारा बैटरी चालित ट्राई साइकिल, साधारण ट्राई साइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, वाकिंग स्टिक, कान की मशीन, चेयर विद कम्बोड, सिलिकोन कुशन, कमर बेल्ट आदि उपकरण वितरित किए गए।

मौके पर पार्षद रामकुमार सांगर, दीपक बिष्ट, सरोजनी थपलियाल, मनीष जाटव, समाज कल्याण विभाग से शोभित दास सहित अन्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button