Blog

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा में आक्रोश है। उन्होंने युवा कांग्रेस की इस हरकत को शर्मसार करने वाला बताया है। कहा कि यह भारत की छवि को विश्व पटल खराब करने की साजिश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ दूनमार्ग पर जुलूस निकालते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला भी फूंका है । शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की अगुवाई में कार्यकर्ता दूनमार्ग स्थित सिनेमाघर के बाहर जुटे। हाथ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला लेकर आशुतोषनगर तिराहे तक जुलूस निकाला। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एआई समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की यह घटना शर्मनाक है।मुद्दाविहीन कांग्रेस पूरी तरह से घबरा गई है। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत को अपमानित करते हैं। उनकी पार्टी के युवा कार्यकर्ता अब भारत में इस तरह की करतूतें कर रहे हैं, जिससे भारत की छवि पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि भारत की लोकप्रियता पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार विश्व पटल पर बढ़ रही है। इससे कहीं न कहीं कांग्रेस विचलित है। खुद 70 साल तक देश के विकास के लिए कुछ नहीं करने वाली कांग्रेस अब पीएम मोदी कार्यों से दुनिया में बढ़ रही भारत की साख से परेशान है। कहा कि देश हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कई देशों के राजनेताओं और उद्यमियों के आयोजन स्थल पर इस तरह हरकत को बर्दाशत नहीं जाएगा। बोले, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।

प्रदर्शनकारियों में भाजपा महिला मोर्चो जिलाध्यक्ष ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, विनय कंडवाल, राजेश दिवाकर, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, उदित जिंदल, शिवकुमार गौतम, कपिल गुप्ता , बलविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button