एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीराजनीति

कैबिनेट मंत्री सुबोध ने ऋषिकेश में सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भाजपा के सांगठनिक जिला जिला ऋषिकेश में जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व देहरादून जिले के प्रभारी सुबोध उनियाल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी देहरादून सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता ग्रहण की। आज 4 सितंबर को सभी जिलों में सदस्यता ग्रहण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत और परिश्रम से पार्टी आगे बढ़ती है। कहा कि इसके लिए सबसे पहले कार्यकर्ता को अपना बूथ मजबूत करना चाहिए। बूथ से ही कार्यकर्ता की पार्टी में पहचान होती है। कहा कि अगर बूथ में मजबूत नहीं है तो वह कार्यकर्ता एक अच्छा नेता नहीं बन सकता है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने के साथ ही नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी चाहिए। कहा कि कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों को डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए। जिससे लोगों को डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिल सकें और वह उनका लाभ उठा सकें।

मौके पर जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली काला, महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ीयाल, सह प्रभारी नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र सकलानी, निर्वातमान मेयर अनिता ममगाईं, सदस्यता अभियान के संयोजक मनोज ध्यानी, सह संयोजक राजकुमार राज, गणेश रावत, जिला मंत्री विनय कंडवाल,  पूर्व राज्यमंत्री राव शाहिद अहमद , जिला पंचायत सदस्य, संजीव चौहान, दिव्य बेलवाल, राहुल अग्रवाल, कपिल गुप्ता, कविता शाह, जयंत शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, संजय शास्त्री, संदीप गुप्ता, आशा शर्मा, विनोद भट्ट, देवदत्त शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button