एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

सैंट्रल पार्क के सौन्दर्यकरण का किया लोकार्पण

 

देहरादून ( राव शहजाद ) । कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड न.6 दून विहार जाखन में 21 लाख रुपए की लागत से सैंट्रल पार्क के सौन्दर्यकरण का लोकार्पण तथा वार्ड न.6 दून विहार में 73.01 लाख रुपए की लागत के वैडिंग जोन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है । अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आगे बढ़ कर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा लंबे समय से क्षेत्र में वेंडिंग जोन की मांग यहां चल थी। उन्होंने कहा रेडी ठेली वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा वेंडर जोन के निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान हो जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस वार्ड में नलकूप, सीवर लाईन,पार्क सड़के , सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा समाज के हर व्यक्ति की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लगातार मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सतत प्रयासरत है। मौके पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद संजय नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, जितेंद्र रावत, निशा शर्मा, अपर नगर आयुक्त बीएस बुंदियाल सहित अन्य मौजूद है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button