Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने उठाया समर कैंप का लुफ्त

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में बीते 26 मई से आज 6 जून तक आयोजित समर कैंप में बच्चों ने प्रतिभाग कर गर्मियों की छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाया है । बता दे बच्चों की परीक्षा समाप्त होने के पश्चात समर कैंप में आयोजित विभिन्न एक्टिविटी जैसे ; टेबल टेनिस, बास्केट बॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट, कराटे, बॉलीवुड नृत्य जैसी बहुत सी एक्टिविटी में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर बच्चों ने भरपुर मनोरंजन लिया। साथ ही शारीरिक एवम मानसिक रूप से भी उनका विकास हुआ। बच्चों ने एक नई भारतीय भाषा पंजाबी भी सीखनी शुरू की। विद्यालय में समर कैंप के आयोजन से बच्चों में एक नया उत्साह देखने को मिला। दूसरे विद्यालयों से भी बहुत से बच्चों ने समर कैंप में प्रतिभाग किया। आयोजित समर कैंप के समाप्ति दिवस पर सभी एक्टिविटी में प्रतिभागी बच्चों ने भिन्न – भिन्न रूप से अपनी गतिविधियों को प्रदर्शित किया । नृत्य,और कराटे के छात्र छात्राओं ने कोच सहित अपनी गतिविधि को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात, विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग,विद्यालय प्रधानाचार्य विजय राजीव विल्सन ने समर एक्टिविटी में समस्त बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शन हेतु उन्हें एवम उनके कोच को उपहार सहित सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया भी किया। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने प्रतिभागी सभी बच्चों को प्रोत्साहित कर बताया कि जिस प्रकार शिक्षा हमारे जीवन को एक नया रूप देती है उसी प्रकार मनोरंजन के रूप में भी ऐसी बहुत सी गतिविधियां है जिनसे हम अपने जीवन के लक्ष्य को तय कर एक नई दिशा की ओर ले जा सकते है । विद्यालय प्रधानाचार्य ने भी समर कैंप में प्रतिभागी सभी बच्चों के उत्साह को खूब सराहा ।

उन्होंने कहा कि हमे जीवन को सरल, एवम सुदृढ़ बनाकर चलना चाहिए,जैसे; शिक्षा जीवन का आधार है, महत्वपूर्ण अंश है, खेल कूद, मनोरंजन से संबंधित एक्टिविटी भी जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। मौके पर सौरव पोखरियाल, संजीत सिंह पंवार, शिवानी काला,दीपा शर्मा, अलीशा, प्राची सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button