कांग्रेसियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में किया भव्य स्वागत समारोह आयोजित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । महानगर कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं मिष्ठान वितरण के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित टीम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेगी और जनता की आवाज बनकर कार्य करेगी। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से ही संगठन को नई दिशा और गति मिलती है। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सभी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

मौके पर मदन मोहन शर्मा, बि एस पयाल, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, पार्षद सरोजनी थपलियाल, मधु मिश्रा, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, हरि सिंह नेगी, चंदन सिंह पंवार, भूपेंद्र राणा, बृज भूषण बहुगुणा, जगजीत सिंह, संजय भारद्वाज, वेदांत सारस्वत, कमलेश शर्मा, पुष्पा मिश्रा, भगवती देवी, सिंह राज पोसवाल, सुमित चौहान, विक्रम वशिष्ठ, विवेक तिवारी,अजय धीमान, राजकुमार गुप्ता, आयुष थापा, परमेश्वर राजभर, गौरव यादव गोल्डी, हिमांशु जाटव, आयुष तड़ियाल, अश्मित यादव, योगेश बर्थवाल, अभिषेक राणा, उदित झा अन्य मौजूद थे।
































