
ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित जनहित के मुद्दों पर आगाम 16 फरवरी को ’’राजभवन घेराव’’ कार्यक्रम को लेकर डॉ हरक सिंह रावत ने ऋषिकेश में पार्टी कार्यकर्ताओं संग एक बैठक की। बैठक में हरक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्रवान किया। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता भी की । पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा की अवैध वसूली वाली सरकार है जिससे राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त पडी है। कहा कि महिला आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून देश के 10 असुरक्षित शहरों में से एक है। उन्होंने अग्निवीर का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि सरकार देश का करोड़ों रुपए खर्च करके बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अग्निवीर जवानों को अड़ानी व अंबानी जैसे उद्योगपतियों का सुरक्षा गार्ड बनाने में लगी है। आज भाजपा के राज में प्रदेश में खनन का नंगा खेल खेला जा रहा है। प्रदेश में खनन व शराब के ठेके वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। खनन ठेके में करीब 1000 हजार करोड़ और शराब ठेके वितरण में करीब 400 करोड़ की अवैध वसूली की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आपदा प्रभावित लोगो को ठीक से मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। उन्होंने कांग्रेस राज की बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार के वक्त सौ फीसदी मुआवजा दिया जाता रहा। लेकिन ये सरकार तो पीड़ितो का हक भी खाने में लगी है। कहा की आज भाजपा सरकार की जन विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी नीतियों के चलते आम जनता इनसे आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्रवान किया है ।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;
बाइट : डॉ हरक सिंह रावत पूर्व मंत्री
पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, राजपाल खरोला, भगवती प्रसाद सेमवाल , जयेंद्र रमोला, राकेश सिंह , देवेंद्र प्रजापति, गुरविंदर सिंह, ललित मिश्र , अभिषेक भट्ट, राकेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।




























