कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नवनियुक्त महिल नगर अध्यक्ष व श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्यामपुर ब्लॉक की महिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा भट्ट के साथ ही नवनियुक्त ओबीसी प्रदेश महासचिव एडवोकेट सिंहराज पोसवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष संजय भारद्वाज व ओबीसी महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश चौधरी सुमित चौहान का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा आज शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आप सभी लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी आपसे आशा करती है कि आप कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति के साथ चलते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व राजपाल खारोला ने कहा कि सभी पदाधिकारियों का चुनाव बहुत सही ढंग से किया है यह सभी अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में सक्षम है और पिछले काफी समय से जनता की सेवा कर रहे हैं।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन मोहन शर्मा, महंत विजय सारस्वत, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज गोसाई, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहनलाल रतूड़ी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति भगवान सिंह पंवार, कमलेश शर्मा, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, उर्मिला, बिंदु, लीला सहित अन्य उपस्थित रहे।




























