Blog
गंगा में डुबा दिल्ली का युवक , पुलिस व एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान
ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । दिल्ली से अपने दो दोस्तों वंश गौड़ और हिमांशु लकड़ा के साथ ऋषिकेश घूमने आया कनिष्क राणा उम्र 21 विजय विहार फेस 2 रोहिणी नियर शमशान घाट दिल्ली नीम बीच अलोहा होटल के नीचे गंगा में नहाते समय डूब गया। बुधवार को सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस जवान कनिष्क राणा की खोजबीन के लिए गंगा में सर्चिंग अभियान चल रही है। यह जानकारी एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने दी।






























