राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर किया आयोजित

ऋषिकेश ( राव शहजाद )। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (16 जनवरी से 14 फरवरी 2026) के उपलक्ष्य में आज नगर निगम ऋषिकेश, आई.एस.बी.टी. (ISBT) परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया । शिविर का विधिवत शुभारंभ महापौर शम्भू पासवान द्वारा रिबन काटकर किया गया । इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्पष्ट दृष्टि सुरक्षित ड्राइविंग की पहली शर्त है । उन्होंने एम्स (AIIMS) के चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जनसेवा के इस कार्य में अपना सहयोग दिया ।
मुख्य विशेषताएं : विशेषज्ञ परामर्श: एम्स (AIIMS) ऋषिकेश के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई ।

• नेत्र परीक्षण: चालकों और स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध रही, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके ।
• निःशुल्क सेवाएं: शिविर में आए सभी आगंतुकों को परामर्श के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए । सड़क सुरक्षा माह पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया । महापौर शम्भू पासवान ने सभी से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें । शिविर में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।




























