Blog

बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कोटद्वार ( राव शहजाद ) । विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग स्थित पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में दर्पण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तनों एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि बालिकाओं को किशोरावस्था से ही अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। सही स्वास्थ्य जानकारी और जागरूकता से बालिकाएं स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की ओर आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने दर्पण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ बालिका ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनती हैं। शिविर में बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।दर्पण वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर दिलीप ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन परीक्षा भंडारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वनिता ध्यानी , दर्पण वेलफेयर सोसाइटी की सचिव किरण रावत , डॉ. हेमलता अग्रवाल , डॉ. नीलिमा उपाध्याय , शशि बुडाकोटी , नीलम नेगी , yu कौसर जहाँ अंसारी , सुरेखा बिष्ट , सुशीला बिष्ट , पूजा रावत उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button