Blog

नवरात्र में मातृ शक्ति का देवी दर्शन आस्था और संस्कृति का संगम जैसा -जयेन्द्र

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । गढ़ महिला उत्थान समिति द्वारा ग्रामसभा खैरीं खुर्द ठाकुरपुर से सिद्धपीठ मां कुंजापुरी माता के दर्शन हेतु महिलाओं के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला, समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा व ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट द्वारा माता का ध्वज लहराकर किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां भगवती के जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ । समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा व सचिव कृष्णा जयेन्द्र रमोला ने कहा कि गढ़ महिला उत्थान समिति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ महिलाओं के माध्यम से संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके इसके लिये समिति लगातार महिलाओं को समय-समय पर देवी-देवताओं के पवित्र धामों के दर्शन करवाने के लिये निशुल्क यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है । ऐसी यात्राओं से महिलाओं में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आगे भी समिति इसी तरह महिलाओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करती रहेगी।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट ने कहा कि नवरात्र के इस पावन मौके पर गढ़ महिला उत्थान समिति द्वारा महिलाओं को देवी दर्शन की निशुल्क यात्रा करवाई जा रही है जो कि सराहनीय है समिति द्वारा निरंतर ऐसे पुण्य और सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को मां भगवती के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है, समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें धार्मिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समिति आगे भी इसी प्रकार के पुण्य कार्य करती रहेगी और समाज में सकारात्मक संदेश देती रहेगी।

मौके पर समिति की वरिष्ठ सदस्य उमा ओबेरॉय, ईशा चौहान, पूर्व प्रधान विजयराम पेटवाल, हर्षपति सेमवाल, पूर्व उपप्रधान रोहित नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेन्द्र गुसांई, विजयपाल पंवार, रीना चौहान सहित अन्य मौजूद थी ।


Related Articles

Back to top button