केंद्रीय विद्यालय में पुस्तक उपहार कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

रायवाला । केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में पुस्तक उपहार कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की लाइब्रेरियन रुचि सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या रीता इंद्रजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुस्तक उपहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना, ज्ञान का आदान-प्रदान करना तथा अधिक से अधिक पुस्तकों के पुनः उपयोग से पर्यावरण संरक्षण करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं, जिनमें गीतांजलि, आशा नैथानी, माधवी तिवारी तथा अनुराधा प्रमुख रूप से शामिल थीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तकों का आदान-प्रदान किया और इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह आयोजन न केवल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में सफल रहा।
































