Blog

श्री साई बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

रायवाला । श्री साई बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन का उद्देश्य विद्यालय के शिक्षकों के अथक परिश्रम, समर्पण और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल स्कूल प्रार्थना सभा से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम स्कूल के प्रबंधक अनुराग शर्मा निदेशक प्रीति शर्मा और प्रिंसिपल अमित ममगाईं ने श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन चित्र पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला पेश की। इनमें मनमोहक नृत्य, मार्मिक गीत, हास्य नाटिका और भावपूर्ण कविताएँ शामिल थीं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के प्रति प्यार और आदर व्यक्त किया। कार्यक्रम का सबसे मनोरंजक हिस्सा वह था जब कुछ वरिष्ठ छात्रों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं का संचालन किया, जिससे पूरे विद्यालय में खुशनुमा माहौल बन गया।कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक अनुराग शर्मा ने ने सभी शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि “एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है।” उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनका प्यार ही है जो शिक्षण के इस पवित्र कार्य को सार्थक बनाता है। शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस भव्य और सफल आयोजन के साथ शिक्षक-छात्र के बीच के पवित्र बंधन और मजबूत हुए। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 12 के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण सहयोग के साथ किया गया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर उषा अय्यर, स्वाति रतुरी, सुनंदा एवं आकांक्षा शिक्षिकाएँ मुख्य रूप से उपस्थित रहीं तथा उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सजीव, प्रभावशाली एवं यादगार बना दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का कुशल संचालन शेलजा अंथवाल, सुहानी, सोनाली, अर्जुन एवं प्रियांशी द्वारा किया गया। इन विद्यार्थियों ने न केवल प्रभावी ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया, बल्कि विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का भी शानदार प्रदर्शन किया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button