Blog

नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

हरिद्वार पुलिस ने 1आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ धर दबोचा

हरिद्वार । कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया है। बता दे प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 13 मार्च को दौराने चैंकिंग आरोपित भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर होली का मैदान निकट त्रिदेव थाना कठघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को 2 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ लालपुर से नहर पटरी जटवाड़ा पुल की तरफ आम के पेड़ के पास से पकडा गया।आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।आरोपी की पहचान भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर होली का मैदान निकट त्रिदेव थाना कठघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिससे 2 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा ,1 मोबाइल फोन वीवो कंपनी बरामद हुआ है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय प्रकाश , कांस्टेबल रवि चौहान , कांस्टेबल गणेश तोमर शामिल थे ।


Related Articles

Back to top button