यहाँ : स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया आयोजन

रायवाला । ग्राम खदरी खड़कमाफ स्थित राजकीय इन्टर कालेज में श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल रायवाला के आयोजन पर किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यालय की 200 छात्राओं को किशोरा अवस्था में होने वाली बिमारियों और शारीरिक परिवर्तन के बारे में जागरूक किया। बुधवार को राजकीय इन्टर कालेज खदरी खड़कमाफ में विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह पुंडीर की देखरेख में श्री सत्यसाईं संजीवनी अस्पताल रायवाला द्वारा किशोरी स्वास्थ्य जगरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें अस्पताल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रजनी सिंह ने बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले बिमारियों, शारीरिक परिवर्तन, मासिक धर्म से सम्बन्धित जानकारी, स्वच्छता, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी ) वैक्सीन के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा कर छात्राओं को जागरूक किया। मौके पर डॉ ताजबर सिंह पड़ियार, डॉ ऋतु नेगी, रीता रानी, प्रतिभा सुयाल, नीलम लता रजवाड़े, विनय भट्ट, कंचन व पूजा अन्य मौजूद रहे।
[banner id="1202"]





























