स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर निगम ऋषिकेश में शंभू पासवान महापौर नगर निगम ऋषिकेश गोपाल राम बेनीवाल नगर आयुक् ऋषिकेश एवं क्षेत्रीय पार्षदगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया। नगर निगम ऋषिकेश में उपस्थित स्पेशलिस्ट डॉक्टर को स्मृति चिन्ह के रूप में प्लांट भेज कर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। पर्यावरण मित्र कूड़ा बिनने वाले रैक पिकर्स, सुपरवाइजर एवं आमजमानस के लिए मेदांता हॉस्पिटल नोएडा दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, एसपीएस राजकीय हॉस्पिटल ऋषिकेश एवं निर्मल आश्रम चिकित्सालय ऋषिकेश के 15 स्पेशलिस्ट डॉक्टर के माध्यम से 500 से अधिक व्यक्तियों का चेकअप स्वास्थ्य परीक्षण दवाई विभिन्न प्रकार की जांच एवं दवाई वितरण आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मेदांता हॉस्पिटल से हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट,कैंसर विशेषज्ञ एम्स से नाक कान गले का डॉक्टर, आंखों का डॉक्टर जनरल फिजिशियन गायनो उपस्थित रहे। जबकि निर्मल हॉस्पिटल से स्वांश रोग जनरल फिजिशियन आदि विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहे। निर्मल आश्रम अस्पताल aiims ऋषिकेश एसपीएस हॉस्पिटल ऋषिकेश के द्वारा दवाई वितरण किया गया। मेदांता हॉस्पिटल के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए भी कर्मचारियों को एक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस शिवर में नगर निगम के कर्मचारियों के अतिरिक्त निगम के कर्मचारियों के परिजन एवं आम जनता के द्वारा भी लाभ प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त इस कैंप में नगर निगम के 321स्वास्थ्य कर्मचारियों को जूते वर्दी एवं मेडिकल किट का वितरण किया गया। इसमें उपस्थित रैगपिकर्स को मेडिकल किट के साथ-साथ सिपेट इंस्टिट्यूट डोईवाला के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत 35 रैकपिकर्ष को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के पर्यावरण मित्र रैग पिकर्स यह सभी कर्मचारी शहर को स्वच्छ और साफ करने के लिए रीड की हड्डी है। कर्मचारियों का सम्मान एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखा जाना अति आवश्यक है। महापौर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि नगर निगम के समस्त पर्यावरण मित्रों के लिए निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के द्वारा कर्मचारियों का उत्साह वरदान हो रहा है जिससे नगर निगम में साफ सफाई कार्य में भी प्रगति आ रही है आगे भी निगम कर्मचारियों के हित में इस प्रकार के निर्णय समय-समय पर लिए जाएंगे।

मौके पर चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त , अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त समस्त सफाई निरीक्षक सफाई सुपरवाइजर के अलावा पार्षद आशु डांग , दिनेश रावत , राजेश कोठियाल , सरोजिनी थपलियाल , देवेंद्र प्रजापति अन्य उपस्थित रहे।
































