एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनप्रदर्शन

यहां : व्यपारियों ने बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

 

ऋषिकश ( राव शहजाद ) । लक्ष्मणझूला पुल के पास बन रहे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है परेशान  व्यापारियों ने बाजार बंद कर लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों की मांग हैं कि बजरंग सेतु का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मंगलवार को लक्ष्मणझूला स्वर्गाश्रम में बजरंग सेतु का निर्माण कार्य कछुए की गति से चल रही है। जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सेतु का निर्माण कार्य अत्यधिक धीमी गति से किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से कार्य में कोई भी प्रगति नहीं हुई है, तथा विभाग ने कई बार इसके डिजाइन में भी बदलाव किया है, जो अभी तक निश्चित नहीं किया गया है। इसके चलते विभाग और कार्यदायी संस्था ने सेतु के निर्माण कार्य पूर्ण होने की अंतिम तिथि को कई बार बढ़ा दिया है। जिस कारण व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता को हो रहे आर्थिक नुकसान के कारण लोगों में अत्यधिक आक्रोश का माहौल बना हुआ है। विभाग की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए ऐसा लगता है कि बजरंग सेतु का निर्माण कार्य इस वर्ष भी पूरा नहीं हो पाएगा। यदि बजरंग सेतु जल्द से जल्द बनकर तैयार नहीं होता तो हम इसी तरह से प्रदर्शन करने पर आतुर रहेंगे। बता दें कि लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही बंद होने के बाद स्थानीय लोग भी बजरंग सेतु को जल्द तैयार करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन निर्माणकार्य गति नहीं पकड़ पा रही है,मौजूदा गति से निर्माण कार्य चलता रहा तो पुल तैयार होने में कई साल का समय लग जाएगा। 2019 में आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट पर शासन ने लक्ष्मणझूला पुल को आवागमन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था ।

Related Articles

Back to top button