Blog

होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का प्रतीक : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगानगर वार्ड संख्या 20 में आयोजित भव्य होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ होली उत्सव मनाया है ।कार्यक्रम में पहुँचने पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का फूलमालाओं एवं अबीर-गुलाल के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्सव हमारी पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित एवं सशक्त बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास की गति निरंतर जारी रहेगी और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। कैबिनेट सुबोध उनियाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और समाज में सद्भाव बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने भी सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश की जनता सदैव सामाजिक एकता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करती रही है। उन्होंने नगर के समग्र विकास और स्वच्छ, सुंदर ऋषिकेश के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। स्थानीय महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और रंगों के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

मौके पर अतुल पुंज,विवेक भल्ला,देवेंद्र नेगी,विशाल कंकड़,राजेंद्र त्यागी,परवीन रावत,अनिल,राजेश,संध्य विष्ट गोयल,रमा रावत,बीना देवी,तृप्ति गुप्ता,रुचि जैन अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button