Blog

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

रायवाला । प्रतीतनगर में व्यपार सभा एवं युवक मंगलदल प्रतीतनगर की ओर से होली मिलन कार्यक्रम किया गया। रायवाला स्थित एक वेटिंग पॉइंट में व्यपार सभा एवं युवक मंगलदल प्रतीतनगर की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें आमजन ने जमकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाकर एक दूसरे को रंगों के पर्व होली की बधाई दी । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष नृसिंह स्वामी रसिक महाराज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शिरकत की । इस दौरान होली के एवं विभिन्न गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। अतिथियों ने आयोजकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताया की होली केवल रंगों का पर्व नही बल्कि आपसी विश्वास ,भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है ।

मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत , नृसिंह स्वामी रसिक महाराज , पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण , पूर्व राज्यमंत्री राव शाहिद अहमद , पूर्व मेयर अनिता ममगाई , नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण , व्यपार सभा प्रतीतनगर अध्यक्ष विवेक रावत , युवक मंगलदल अध्यक्ष रवि कुकरेती , ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर सीता देवी चौहान हिमांशु पवार , बीना बंगवाल , दीपा चमोली , जिला पंचायत दिव्या बेलवाल , सुनील डबराल , अनिल कुमार , मुकेश भट्ट , अजय शाहू ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button