
देहरादून ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड की राजनीति में अहम मानी जा रही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल बैठक सुबह 10 बजे देहरादून स्थित सचिवालय में शुरू हुई। हाल ही में मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद यह पहली बैठक है। इस अवसर पर नए मंत्रियों का स्वागत किया । जिसे कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों, आगामी योजनाओं और विभागों के कार्यों की समीक्षा पर चर्चा होने की संभावना है। नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारियां मिलने के बाद यह पहला अवसर है, जब वे औपचारिक रूप से कैबिनेट बैठक में शामिल होकर अपने-अपने विभागों की प्राथमिकताओं और योजनाओं को साझा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों, बजट से जुड़े प्रस्तावों, बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। राजनीतिक दृष्टि से भी यह बैठक अहम मानी जा रही है, क्योंकि नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकताओं की झलक इस बैठक में साफ तौर पर देखने को मिलेगी।

बता दे प्रदेश के विकास को गति देने और प्रशासनिक निर्णयों को तेज करने के उद्देश्य से इस बैठक को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।
































