Blog

भारतीय भाषा समर कैंप का हुआ समापन

रायवाला ( राव शहजाद ) । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में भारतीय भाषा समर कैंप संपन्न हुआ । बता दे यह आयोजन विद्यालय में दिनांक 28 मई से संचालित था। मंगलवार को समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रीता इंद्रजीत सिंह ने गुजराती भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए है । उन्होंने विद्यार्थियों को ‘एक और भारतीय भाषा” सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एक और भारतीय भाषा सीखने की यह प्रवृत्ति संपूर्ण राष्ट्र को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह एक ऐसी भावना है जो हमारे अंदर यह विश्वास पैदा करती है कि सभी भारतीय भाषाएं एक दूसरे की सहचरी हैं ,और इस बात का बोध भी तभी होता है जब हम अपनी मातृभाषा से इतर किसी अन्य दूसरी भारतीय भाषा को सीखने का प्रयत्न करते हैं। जब हम ऐसा करते हैं तो हममें या बोध जाग जाता है कि हमारे देश की भाषाएं एक दूसरे से कितनी समरूप हैं ,और तभी हम यह समझ पाते हैं कि हमारे देश की प्रायः सभी भाषाओं का स्रोत संस्कृत है।

दक्षिण भारत की भाषाओं का स्रोत भी हमें एक ही समझ में आने लगता है। इस प्रकार हम एक राष्ट्र की भावना से जुड़ पाते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और हमेशा कुछ नया सीखने , नई भाषाएं सीखने और भारतीय भाषाएं सीखने की प्रवृत्ति को विकसित करने पर बल दिया है । मौके पर जे पी सिंह , चंदन सिंह, चेतन खेड़ा , विमल उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button