माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में अंतर-विद्यालय रोबोटिक्स प्रतियोगिता ISRC 2025 की आयोजित

रायवाला । माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में अंतर-विद्यालय रोबोटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक और तकनीकी क्षमताओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह के साथ किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रोबोट रेस, रोबो वॉर, रोबो सॉकर, लेगो चैंप और स्टीम प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में परिणाम यह रहे है।
रोबो रेस:
प्रथम – DSB
द्वितीय – माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल
रोबो वॉर:
प्रथम – हाइब्रिड इंस्टिट्यूशन
द्वितीय – रीडिंग रेनबो
रोबो सॉकर:
प्रथम – होराइजन स्कूल
द्वितीय – DSB
लेगो चैंप:
प्रथम – माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल
द्वितीय – हाइब्रिड इंस्टिट्यूशन
स्टीम प्रदर्शनी:
प्रथम – होराइजन स्कूल
द्वितीय – DSB

सभी प्रतियोगिताओं के समग्र प्रदर्शन के आधार पर DSB को ओवरऑल विजेता तथा होराइजन स्कूल को ओवरऑल उपविजेता घोषित किया गया। मेज़बान विद्यालय होने के कारण माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल ने खेल भावना का परिचय देते हुए ओवरऑल पुरस्कार अन्य विद्यालयों को प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज कारगेती, एंगेजमेंट लीड (उत्तराखंड), काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) रहे। वही विशिष्ट अतिथि क्षितिज विष्णोई, एनर्जी मैनेजमेंट कंसल्टेंट एवं मेंटर, MAARG–स्टार्टअप इंडिया, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, AIM, नीति आयोग रहे।

























