Blog

संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर किया कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश द्वारा गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक समरसता अभियान लाल सिंह आर्या ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देता है। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता और मानवता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ लेकर चलने का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करें। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना ही समरसता और सर्वसमावेशी समाज की रही है। संत रविदास जी ने समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। भाजपा द्वारा चलाया जा रहा समरसता अभियान उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिला ऋषिकेश द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कलश वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने भी संत रविदास के आदर्शों को नमन किया और उनके उपदेशों से प्रेरणा पाकर समाजिक एकता और सद्भाव के साथ कार्य करने की बात कही है ।

मौके पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल , डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला , ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान , राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा , गिरीश डोभाल , धीरेन्द्र पंवार , अनीता ममगाईं , देवदत्त शर्मा , महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल , जिला प्रभारी स्वराज विद्वान ,दीवान सिंह रावत, ममता नयाल, सौरभ पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button