Blog

केवी के विद्यार्थियों ने किया विज्ञान केन्द्र धनौरी भ्रमण

रायवाला । पीएम श्री हरित विद्यालय योजना के अंतर्गत पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायवाला के प्राथमिक विभाग के तीसरी, चौथी तथा पाँचवी कक्षा के छात्र और छात्रों को कृषि विज्ञान केन्द्र धनौरी ,हरिद्वार का भ्रमण किया गया । यह भ्रमण छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव रहा । इस भ्रमण द्वारा छात्रों को मुर्गी पालन, गौ पालन आदि की प्रक्रिया को करीब से देखने का मौका मिला । बच्चों ने कृषि विज्ञान केंद्र में बोई जा रही फसलों का निरीक्षण किया तथा उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में जाना । बच्चों ने केंचुओं द्वारा बनाई जाने वाली खाद के बारे में जाना तथा इसकी उपयोगिता को समझा ।

पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित इस भ्रमण से बच्चे अत्यंत लाभान्वित हुए तथा यह उनके लिए यह भ्रमण एक अविस्मरणीय अनुभव रहा है।

Related Articles

Back to top button