Blog

पर्यटकों की पहली पसंद बना लच्छीवाला नेचर पार्क, एक दिन में 7 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे

देहरादून ( राव शहजाद ) । प्रसिद्ध लच्छीवाला नेचर पार्क में रविवार को पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। पार्क में एक ही दिन में 07 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने से वन विभाग को 5 लाख 62 हजार 550 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बताया जा रहा है कि मौजूदा पर्यटन सीजन में यह एक दिन में दर्ज की गई सर्वाधिक पर्यटक संख्या है। बता दे वीकेंड पर लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। सीजन की शुरुआत के बाद से प्रत्येक शनिवार और रविवार को यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवारों और मित्रों के साथ पार्क पहुंचे।

पर्यटकों ने प्राकृतिक वातावरण के बीच जल क्रीड़ा, बोटिंग, एडवेंचर पार्क और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। गर्मी से राहत पाने और छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए दिनभर पार्क में चहल-पहल बनी रही। तापमान में वृद्धि के बीच लच्छीवाला नेचर पार्क लोगों के लिए राहत और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना रहा । लच्छीवाला नेचर पार्क के अंकित सिंह ने बताया कि रविवार को कुल 7,384 पर्यटक पार्क पहुंचे।

जिससे वन विभाग को 5,62,550 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्क में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button