लोक कल्याण समिति ने किया नशामुक्ति व स्वच्छता का दिया संदेश

रायवाला । लोक कल्याण समिति (पंजीकृत), प्रतीतनगर, रायवाला के तत्वावधान में श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम नशामुक्त रायवाला एवं स्वच्छता जागरूकता रही है । समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मिनी मैराथन का आयोजन इस वर्ष तीसरी बार किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषिकेश जयेन्द्र चंद रमोला, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान, जिला पंचायत सदस्य हरिपुर कला दिव्या बेलवाल तथा समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जयेन्द्र चंद रमोला ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य स्वास्थ्य, सहनशक्ति, मानसिक शक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। वहीं ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने स्वच्छता बनाए रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। अतिथियों ने आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
मिनी मैराथन 5 किलोमीटर की रही, जो हनुमान चौक से प्रारम्भ होकर शिव चौक, होशियारी माता मंदिर, बसंती माता मंदिर, श्रीराम मंदिर कुलघाटी, पोखरियाल चौक होते हुए श्रीरामलीला चौक में जाकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में लगभग 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता परिणाम बालक वर्ग प्रथम कृष्णा नेगी , द्वितीय आकाश सिंह , तृतीय – सचिन रावत , बालिका वर्ग प्रथम – राधिका राणा द्वितीय – प्रिया कश्यप , तृतीय – रिया भंडारी हासिल किया।

मौके पर समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल , महिला कल्याण सचिव अंजू बडोला , राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, आशीष सेमवाल, आशीष उनियाल, नितेश सेमवाल, दिलवर पंवार, कुलदीप आचार्य, दिनेश पैन्यूली, शेर सिंह थापा, बृजेश राय, ग्राम प्रधान रायवाला सागर गिरी, संपत्ति देवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सरस्वती चमोली, प्रमोद चमोली, रमेश जोशी, मनोहर कांत ध्यानी, अब्बल सिंह, प्रेम सिंह नेगी, जगमोहन चौहान, वासु यादव, गंगा बहादुर, सोबन सिंह कैंतुरा, महावीर कैंतुरा, भारतेन्दु पाण्डेय, श्रीधर प्रसाद नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
































