Blog

महापौर ने गोविंदनगर ट्रैचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । वर्षो से शहर के बीच बने कूड़े के पहाड़ से अब जल्द ही नगरवासियों को निजात मिलेगी। जिसका आज नगर निगम के महापौर शंभू पासवान ने निरीक्षण किया। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा। बुधवार को महापौर शंभू पासवान ने नगर निगम की टीम के साथ गोविंदनगर स्थित ट्रैचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और 6 माह के भीतर ट्रैचिंग ग्राउंड में रखे कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा। उसके बाद शहर का सारा कूड़ा लालपानी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में भेजा जाएगा। महापौर शंभू पासवान ने कहा कि वर्षो से इस समस्या को झेल रहे नगरवासियों को अब जल्द ही निजात मिलेगी। हम ऋषिकेश शहर को स्वच्छ बनाने व नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति कटिबद्ध है। इस दिशा में नगर निगम की पूरी टीम प्रयास में लगी है। जल्द ही लालपानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनकर भी तैयार होने वाला है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रामगोपाल बिनवाल, एवं सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल मौजूद रहे


Related Articles

Back to top button