Blog
मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन , आमजन ने उठाया लाभ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । रुद्राक्ष डायग्नोस्टिक लैब शिवाजी नगर ऋषिकेश द्वारा शिवाजी नगर क्षेत्र मे मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कैम्प का शुभारम्भ क्षेत्रीय पार्षद एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक द्वारा किया गया । इस कैंप के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। जोकि समाज सेवा की एक प्रेरणादायक पहल है। पार्षद एडवोकेट अभिनव ने बताया की कैम्प समाज के प्रति समर्पित रहा , आगे भी ऐसे आयोजन होने से लोगों को लाभ मिल पायेगा ।

मौके पर डॉ प्रशांत चौहान , कृष्णा त्यागी,रेखा जोशी, संजय सहित अन्य मौजूद रहे ।
































